फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi is coming to Varanasi tomorrow will address the public meeting, two helipads are being built at the v

कल वाराणसी आ रहे हैं CM Yogi: जनसभा को करेंगे संबोधित, कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे दो हेलीपैड

Sun, 25 Jun 2023 10:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Jun 2023 10:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। रोहनिया जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा होगी। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi is coming to Varanasi tomorrow will address the public meeting, two helipads are being built at the v
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रोहनिया जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर दो हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Crime: आपस में भिड़े दो लोग, डायल 112 पर बोले- 'मुझे गोली लगी है', पुलिस पहुंची और उसके बाद...

विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने मंच के आसपास के स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाने को कहा ताकि कोई भी वाहन कार्यक्रम स्थल तक न आ सके। वीआईपी के प्रवेश के लिए अलग द्वार और आम जनता के लिए अलग द्वार बनाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता भी जनसभा की तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ साल के कार्यकाल का आभार जताने मुख्यमंत्री आएंगे। सभा में सरकार की योजनाओंं का लाभ पाने वाले पात्र भी होंगे। जो खुद बताएंगे कि नौ सालों में उनके जीवन में सरकार की योजनाओं से कितना परिवर्तन आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed