{"_id":"678813ad12c8161db00f6a9f","slug":"every-day-there-is-a-rift-in-the-relationship-between-5-6-husbands-and-wives-in-kashi-varanasi-news-c-20-vns1056-856711-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी में हर दिन 5-6 पति-पत्नी के रिश्ते में आ रही दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी में हर दिन 5-6 पति-पत्नी के रिश्ते में आ रही दरार
विज्ञापन
महिला अपराध प्रकोष्ठ में आ रहे मामले, की जा रही काउंसिलिंग
केस 1
भेलूपुर के एक जोड़े की शादी 5 साल पहले हुई थी, पत्नी का सोशल मीडिया का उपयोग करना पति को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। कुछ दिनों बाद पति ने पत्नी का बाहर निकलना भी बंद करवा दिया। जब पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में बहस के साथ हाथापाई होने लगी। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। पत्नी ने तलाक के लिए मदद ली।
केस 2
काशी विद्यापीठ के रहने वाले पति - पत्नी के विवाद की वजह, पति का चाची की बात को मानना था। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। पति का आरोप था कि पत्नी बच्चों की तरह हरकतें करती है, घर की किसी भी जिम्मेदारी को संभालने के बजाय वो दिन भर फोन चलाती रहती है।
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पत्नी की कम उम्र भी इन दिनों पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने की एक वजह भी बन रही है। यह पारिवारिक कलह सहित घरेलू हिंसा का कारण बन गया है। अक्सर गरीब परिवार के माता-पिता बेटी की उम्र 18 साल होने पर ही शादी कर देते हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को सामंजस्य बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कई बार कम उम्र होने के वजह से युवती को घर को संभालने में परेशानी होती है। महिला अपराध प्रकोष्ठ में हर रोज 5-6 ऐसे मामले आ रहे हैं, जिनमें महिला की उम्र कम होने की वजह से बच्चों वाली हरकतें करने की शिकायत की जाती है। महिला पक्ष के ये दावे होते हैं कि ससुराल वालों की पिछड़ी सोच की वजह से वो खुलकर रह नहीं पाती, उन्हें फोन चलाने को नहीं मिलता है, और घर से बाहर निकलने से भी मना किया जाता है। इस वजह से कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता है और घरेलू हिंसा का रूप ले लेता है।
विज्ञापन
पति-पत्नी में अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर भी विवाद हो जाता है। जिसमें दोनों की समान गलती होती है। इनके बीच सामंजस्य बनाते हुए इनकी काउंसिलिंग की जा रही है। - ममता रानी, एडीसीपी महिला अपराध