{"_id":"655a6125963eb4d68c093e64","slug":"every-day-10-thousand-spectators-will-watch-the-staging-of-jaanta-raja-varanasi-news-c-20-vns1013-426353-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हर दिन 10 हजार दर्शक देखेंगे ‘जाणता राजा’ का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हर दिन 10 हजार दर्शक देखेंगे ‘जाणता राजा’ का मंचन
विज्ञापन
बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे का नाटक जाणता राजा रोजाना 10 हजार दर्शक देखेंगे। 21 नवंबर को महानाट्य के मंचन का विधिवत उद्घाटन होगा। बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में चार मंजिला किला और मंच तैयार कर लिया गया है और तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं।
शिवाजी के छत्रपति बनने पर आधारित नाटक जाणता राजा की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने आयोजन स्थल पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि इसके जरिये समाज को शिक्षा के साथ-साथ दीक्षा भी मिलेगी। उन्होंने आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों को मुख्य बिंदुओं पर सुझाव दिए और सुझाव मांगे। भव्य मंच की तैयारियों का भी निरीक्षण किया और प्रतिदिन 10 हजार दर्शकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस पर भी मंथन किया। प्रांत प्रचारक ने कहा कि भारतीय समाज में बड़ी तेजी से राष्ट्र भक्ति की धारा का प्रवाह बढ़ रहा है, जो एक शुभ संकेत है। आज नई पीढ़ी को छत्रपति शिवाजी के संस्कारों से सीख लेने की आवश्यकता है। सेवा भारती के काशी प्रांत के महामंत्री जियुत राम विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा भारती सदैव सेवा क्षेत्र में कार्य करती है और नए प्रकल्पों को सृजित करने में कृत संकल्पित है। बैठक में हरिनारायण विसेन, सतीश जैन, राघव मिश्र, समीर गुप्ता उपस्थित रहे।