{"_id":"626d975f731ec332e6736dd1","slug":"even-after-the-displeasure-of-the-md-the-date-of-cleaning-of-the-royal-drain-extended-varanasi-news-vns6511854198","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एमडी की नाराजगी के बाद भी शाही नाले की सफाई की तारीख बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एमडी की नाराजगी के बाद भी शाही नाले की सफाई की तारीख बढ़ी
Sun, 01 May 2022 04:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 04:06 PM IST
सार
शाही नाले की सफाई को लेकर जल निगम गंगा प्रदूषण नियंत्रण की कार्ययोजना एक बार फिर से फेल हो गई है। 30 अप्रैल तक शाही नाले की सफाई पूरी करनी थी।
विज्ञापन
चौकाघाट पंपिंग स्टेशन से जुड़ा शाही नाला
- फोटो : फाइल
विस्तार
जल निगम के एमडी बलकार सिंह ने शनिवार को शाही नाले का निरीक्षण किया। देर रात भदऊं चुंगी स्थित नाले का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने सफाई की तारीख बढ़ने पर नाराजगी जताई। शाही नाले की सफाई को लेकर जल निगम गंगा प्रदूषण नियंत्रण की कार्ययोजना एक बार फिर से फेल हो गई है।
विज्ञापन
30 अप्रैल तक शाही नाले की सफाई पूरी करनी थी। बावजूद इसके अब तक नाला साफ नहीं हुआ। अब इसकी तारीख बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है। इसके पूर्व भी जल निगम के अधिकारियों ने इसकी मियाद बढ़ाई है। इसके पहले दीनापुर एसटीपी परिसर में एमडी ने जल निगम की पेयजल व सीवर परियोजनाओं के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
जब शाही नाले के बारे में पूछताछ की गई तो अधिकारियों ने और समय की डिमांड की। परियोजना निदेशक एसके बर्मन ने कहा कि शाही नाले से सिल्ट सात मई तक निकाल ली जाएगी। पाइप लाइन बिछाने का काम 15 मई तक हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शाही नाले में 60 मीटर सफाई अभी बाकी है।
विज्ञापन
मछोदरी, छित्तनपुरा में सिल्ट निकाला जा रहा है। इसके अलावा एमडी ने भगवानपुर, नगवां और रमना एसटीपी के कार्यों को देखा। यहां के अधिकारियों को चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।