आयुष्मान कार्ड के बाद भी बेटे के इलाज के लिए पूरी रात भटकता रहा पिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारें योजनाएं तो बना देती हैं, पर उनको हकीकत में लागू करने की उचित व्यवस्था के अभाव में जरूरतमंद इनका लाभ लेने से वंचित ही रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ चंदौली जिले के बरठी गांव निवासी संदीप कुमार के बेटे यश कुमार के साथ हुआ। वह दो महीने से पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित और परेशान था। आयुष्मान जन आरोग्य कार्ड धारक होने के बावजूद पैसे के अभाव में बेटे की जीवन के लिये दर-दर भटक रहा था।
हद तो तब हो गई जब संदीप कुमार ध्रुव बीते दो माह से अपने पांच वर्षीय बेटे यश कुमार के पेट की गंभीर बीमारी को लेकर मंदिर-मस्जिद से लेकर सरकारी अस्पताल तक इलाज के लिये दर-दर भटक रहा था। प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डेन कार्ड होने के बाद भी इलाज नहीं हो पा रहा था। शनिवार की शाम हालत खराब होने पर पिता संदीप अपने बच्चे को लेकर बीएचयू अस्पताल गए। संदीप के अनुसार वह बीएचयू अस्पताल के इमरजेंसी वह चिकित्सकों से गुहार लगाता रहा। आयुष्मान का कार्ड भी दिखाया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
चिकित्सक प्रतिदिन पांच हजार रुपये का खर्च बताकर भर्ती करने की बात कर रहे थे। पूरी रात गुहार लगाने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह थकहाकर रविवार की सुबह बच्चे को लेकर घर आ गया। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हुई। तब कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने बच्चे के सहयोग की भावना से उपजा सकलडीहा की ओर से आर्थिक मदद के साथ सोशल मीडिया पर सहयोग की अपील की।
सोशल मीडिया पर सूचना पढ़ते ही एक निजी अस्पताल के निदेशक डा केएन पांडेय ने बच्चे का निशुल्क इलाज के लिए रविवार की दोपहर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले गये। वहां बच्चे का इलाज शुरू हो गया है। हॉस्पिटल संचालक के इस सहयोग का ग्रामीणों ने काफी प्रंशसा और आभार प्रकट किया। इस मौके पर हॉस्पिटल के प्रबंधक एसएन पांडेय, अनुपम चौबे, रितेश खरवार, अजय पटेल, विनोद, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।