फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Evaluation work completed, now preparation of result

Varanasi News: मूल्यांकन कार्य पूरा अब परिणाम की तैयारी

Wed, 29 Mar 2023 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Evaluation work completed, now preparation of result
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हुई बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार को पूरा हो गया। अब छात्रों को परिणाम का इंतजार है। मंगलवार को प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 217 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। भारतीय शिक्षा मंदिर में 518 परीक्षकों ने 4994 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 18 मार्च से चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो रहा था। 10 दिन के अंदर तय समयसीमा में मूल्यांकन कार्य पूर्ण करा लिया गया है। अब उत्तर पुस्तिकाओं में दिए गए अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य शुरू होगा। मंगलवार को 1868 परीक्षक रहे गैर हाजिर
विज्ञापन

मंगलवार को चारों केंद्रों पर 1868 परीक्षक गैर हाजिर रहे। प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 660, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में 420, महाबोधी इंटर कॉलेज में 503 व भारतीय शिक्षा मंदिर में 285 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article