फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Evaluation of up board answer book will start from today in ghazipur mau

गाजीपुर-मऊ में आज से शुरू होगा बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Tue, 12 May 2020 04:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 May 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of up board answer book will start from today in ghazipur mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर स्थगित यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य मंगलवार से मऊ जिले में दोबारा शुरू किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए बनाए गए सभी छह केंद्रों को सोमवार को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही गाजीपुर जिले में भी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन होगा।

विज्ञापन

मऊ जिले में यूपी बोर्ड की पांच लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना था। इसके लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए थे। ताकि समय के अंदर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा सके। मार्च माह में मूल्यांकन का कार्य शुरू किया गया। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते मूल्यांकन कार्य ठप कर दिया गया था।
विज्ञापन



उस वक्त तक पांच लाख में से करीब 50 हजार कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका था। लॉकडाउन के बीच आज फिर से शासन के आदेश पर जिले में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देखना है कि पहले दिन कितने शिक्षक केंद्रों पर पहुचते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए दो हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो शिक्षक नही आएंगे, उन्हें पहले समझाया जाएगा। बाद में जरूरत पड़ने विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सामाजिक दूरी का कठोरता से होगा पालन
गाजीपुर जिला ऑरेंज जोन में है। यहां कोरोना का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच आज से माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन शुरू होगा। यह परीक्षकों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। हालांकि इसके लिए अलग-अलग कुल छह केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed