फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Etc. Visweshwar rejuvenation around the temple

आदिविश्वेश्वर मंदिर के कायाकल्प की आस

Mon, 13 Jun 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 13 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Etc. Visweshwar rejuvenation around the temple
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचीं राजस्‍थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया। 
बांसफाटक स्थित आदिविश्वेश्वर समेत काशी के आठ से अधिक मंदिरों के कायाकल्प की आस जगी है। ये वो मंदिर हैं जिनकी देखरेख का जिम्मा राजस्थान देवस्थान विभाग के पास है। रविवार को दर्शन-पूजन करने काशी पहुंचीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के समक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक और पुजारियों ने राजस्थान देवस्थान विभाग के मंदिरों के जीर्णशीर्ण होने का मुद्दा उठाया था। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि काशी के इन मंदिरों के कायाकल्प के लिए उनकी सरकार शीघ्र पहल करेगी।
विज्ञापन



काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के उपरांत मुख्यमंत्री को पुजारियों ने राजस्थान देवस्थान विभाग के मंदिरों की दयनीय स्थिति के बारे में बताया। सीएम ने आश्वस्त किया है कि राजस्थान लौटकर वह खुद इस मामले को देखेंगी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगी। मालूम हो कि काशी के अलावा हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन और नैनीताल में राजस्थान देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित और नियंत्रित राजकीय मंदिर स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed