फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Essay and Note-Drafting Competitions Held at BLW

Varanasi News: बीएलडब्ल्यू में हुईं निबंध और टिप्पण-प्रारूप लेखन प्रतियोगिताएं

Sat, 25 Jul 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Essay and Note-Drafting Competitions Held at BLW
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार को राजभाषा विभाग ने हिंदी निबंध, वाक और टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिताएं कराईं। प्रतियोगिताएं बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में हुईं। पहली पाली में प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में हिंदी निबंध तथा हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण- आवश्यकता एवं उपाय और वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य में भारतीय भाषाओं के महत्व पर अपने लेखन कौशल का परिचय दिया। दूसरी पाली में प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में हिंदी वाक प्रतियोगिता हुई। एआई के विभिन्न आयाम और स्वास्थ्य एवं दैनिक अनुशासन विषय पर प्रतिभागियों ने अपनी बात रखी। बरेका के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाना है। निर्णायक मंडल में सुभाष चंद्र यादव, अनूप मिश्रा और यथार्थ पांडेय रहे। संचालन में यथार्थ पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed