फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   EOW arrests officer accused in Ballia food grain scam

UP: बलिया खाद्यान्न घोटाले के आरोपी अधिकारी को ईओडब्लू ने किया गिरफ्तार, तीन करोड़ से ज्यादा हुआ था घोटाला

Sat, 01 Nov 2025 02:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 01 Nov 2025 02:51 PM IST
सार

तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी था। बलिया खाद्यान्न घोटाले में कुल 43 मुकदमें बलिया के विभिन्न थानों पर दर्ज हुआ है, जिसमें लगभग कुल 03 करोड़ 45 लाख का घोटाला हुआ था।

विज्ञापन
EOW arrests officer accused in Ballia food grain scam
गिरफ्तर आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया खाद्यान्न घोटाले के आरोपी तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राज कुमार दुबे को ईओडब्लू ने बरेली से गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद का निवासी है। तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी था। बलिया खाद्यान्न घोटाले में कुल 43 मुकदमें बलिया के विभिन्न थानों पर दर्ज हुआ है, जिसमें लगभग कुल 03 करोड़ 45 लाख का घोटाला हुआ था। 

विज्ञापन


वर्ष 2002 से 2005 के मध्य जनपद बलिया में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना अन्तर्गत के विकास खण्ड बांसडीह के विभिन्न गावों में ग्राम पंचायत अंश से नाली निर्माण, खड़न्जा निर्माण, पटरी मरम्मत सम्पर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य सीसी रोड और पुलिया निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित था जिसमें लगे मजदूरों को कार्य के बदले खाद्यान्न (चावल) आवंटित कराया जाना था किन्तु अभियुक्तगण द्वारा वास्तविक मजदूरों को खाद्यान्न वितरित न कर कालाबाजारी कर गबन कर लिया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; अग्निशमन विभाग का होगा गठन: विश्वनाथ धाम के लिए अलग फायर ऑफिसर, शहर-ग्रामीण में भी एक-एक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके संबंध में जांचोपरान्त थाना-बांसडीह, बलिया पर मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना से पाया कि आरोपियों द्वारा आपस में मिलीभगत व धोखधड़ी कर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर खाद्यान्न पात्र/वास्तविक श्रमिकों को न देकर खाद्यान्न का कालाबाजारी कर इस प्रकरण में लगभग 20 लाख रुपये शासकीय धन की क्षति की गयी। इस मुकदमे की विवेचना के मध्य संकलित साक्ष्यों से कुल 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed