{"_id":"5b0bcf9b4f1c1b956e8b4f8a","slug":"entrepreneurs-of-varanasi-will-go-to-america-to-learn-industrial-development-trick","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के उद्यमी औद्योगिक विकास के गुर सीखने जाएंगे अमेरिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के उद्यमी औद्योगिक विकास के गुर सीखने जाएंगे अमेरिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 28 May 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन से जुड़े वाराणसी और चंदौली के उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल 18 जुलाई को औद्योगिक विकास के गुर सीखने के लिए अमेरिका जाएगा। 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश के लोकायुक्त न्यायाधीश संजय मिश्रा करेंगे।
20 जुलाई को अमेरिका के ओहियो स्थित लाइमा शहर में प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी उद्यमियों से मुलाकात करेगा। औद्योगिक विकास, आयात-निर्यात और तकनीकी उन्नयन संबंधी पहलुओं पर परामर्श के साथ ही अमेरिकी उद्यमियों को वाराणसी और चंदौली में निवेश के लिए आमंत्रित करेगा।
30 जनवरी, 2017 को 10 अमेरिकी उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल एनआरआई डॉ. सुमन मिश्रा की अगुवाई में वाराणसी आया था। चंदौली जिले के रामनर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 का निरीक्षण कर उद्योगों की कार्यप्रणाली और इससे संबंधित प्रशासनिक व्यवस्था, नियम-कायदों की जानकारी की थी।
विज्ञापन
इसी प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट के आद लाइमा शहर के मेयर डेविड जे बर्गर, लाइमा चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष जेड मेटजर और लाइमा सिस्टर सिटी एसोसिएशन के अध्यक्ष डायना निले ने यहां के उद्यमियों को आमंत्रण पत्र भेजा है।
अमेरिका में 22 जुलाई को लोकायुक्त के नेतृत्व में उद्यमियों की लाइमा बार एसोसिएशन और जिला न्यायालय के जजों के साथ परिचर्चा होगी। इसमें भ्रष्टाचार की रोकथाम के उपायों पर मंथन होगा। इसी विषय पर ओहियो विश्वविद्यालय की इंटरनेशनल लॉ फैकल्टी में भी परिचर्चा होगी।