{"_id":"601402cf8ebc3e2c50457431","slug":"entrepreneurs-of-ramnagar-varanasi-gave-money-for-the-construction-of-shri-ram-temple-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रामनगर के उद्यमियों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया 29 लाख 64 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रामनगर के उद्यमियों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया 29 लाख 64 हजार
Fri, 29 Jan 2021 06:13 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 Jan 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक को समर्पण राशि सौंपते रामनगर के उद्यमी।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर किए जा रहे समर्पण राशि के सहयोग में शुक्रवार को वाराणसी के रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के उद्यमियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल को 29 लाख 64 हजार रुपये की समर्पण राशि सौंपी। सुंदरपुर स्थित ओंकार भवन में उद्यमियों ने बैठक भी की।
विज्ञापन
बैठक में अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि इस राम-कार्य को करने में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के समस्त उद्यमी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी अपने औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लगभग दस हजार श्रमिकों को भी समर्पण करने के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में जोड़ा जा सके। इस दौरान गोविंद केजरीवाल, चंद्रेश्वर जायसवाल, जितेंद्र सिंह, शांतिलाल जैन, प्रेमप्रकाश कपूर, सतीश गुप्ता, विजय केशरी, जयप्रकाश पांडेय, राकेश कुमार सरावगी, अनित खोसला, शिव जायसवाल, डीके मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन