{"_id":"608992968ebc3e7c19187d9c","slug":"ensure-adequate-availability-of-oxygen-including-beds-and-medicines-in-kovid-hospitals-at-all-costs-boarded-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड एवं दवाओं सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता हर हालत में सुनिश्चित कराएं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड एवं दवाओं सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता हर हालत में सुनिश्चित कराएं : मंडलायुक्त
Wed, 28 Apr 2021 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एमएलसी एके शर्मा तथा कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा जौनपुर, चंदौली एवं गाजीपुर जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर कोरोना महामारी से बचाव एवं रोकथाम की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपदों के कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड एवं दवाओं सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता हर हालत में सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में अब तक किए गए कार्यवाही के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रमुख अस्पतालों पर हेल्प डेस्क तत्काल स्थापित किया जाए
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी ने जिलाधिकारी से कोविड के मरीजों को सहजता के साथ चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने एवं किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए कोविड के प्रमुख अस्पतालों पर हेल्प डेस्क लगाए जाने को कहा है। इस हेल्प डेस्क पर चिकित्सा, प्रशासन एवं पुलिस के लोग 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इससे अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा के लिए पहुंचने वाले कोविड मरीजो को उनकी आवश्यकता अनुसार तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में हेल्प डेस्क उनकी भरपूर सहायता कर सकें।
विज्ञापन