फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Engine of Ranchi-bound Vande Bharat Express develops a snag; train stranded for four hours.

Varanasi News: रांची जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस का इंजन खराब, चार घंटे खड़ी रही ट्रेन

Sat, 20 Jun 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Engine of Ranchi-bound Vande Bharat Express develops a snag; train stranded for four hours.
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन से रांची जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का इंजन रास्ते में खराब हो गया। इस वजह से ट्रेन 4 घंटे तक बिहार के रोहतास जिले के कुम्हउ स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन नंबर 20888 वंदेभारत एक्सप्रेस हर दिन शाम 4.05 बजे कैंट स्टेशन से चलती है। शुक्रवार को कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से ट्रेन 10 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर तो 4.45 बजे पहुंच गई। यहां से चलने के बाद के बाद इस ट्रेन का अगला स्टापेज गया जंक्शन हैं। इसके पहले रोहतास जिले के कुम्हउ और सासाराम के बीच में इंजन खराब हो गया। ट्रेन सामान्य दिनों में इस स्टेशन से 5.35 बजे होकर गुजरती है लेकिन शुक्रवार की रात यहां इंजन खराब होने की वजह से यही पर खड़ी रही। सूचना पाकर रेलवे की ओर से टेक्निकल टीम पहुंची। जब इंजन बन गया तो रात 10.15 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। रेलवे की ओर से इस ट्रेन के रांची पहुंचने का निर्धारित समय रात 11.55 बजे हैं। जिस तरह की देरी हुई हैं, इस ट्रेन के भोर में 4 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed