जल्द टूटेंगे अतिक्रमण: वाराणसी की दो प्रमुख सड़कों के निर्माण की कवायद शुरू, बदलेगी शहर की सूरत
वाराणसी शहर की शिलान्यास हो चुकीं चार प्रमुख सड़कों के लिए जमीनों का चिन्हांकन कर लिया गया है और दोनों किनारों पर निशान भी लगा दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में मजबूत कनेक्टिविटी के लिए शहर की सड़कों का चौड़ा करने की कवायद अब शुरू कर दी गई है। मोहनसराय से बौलिया और चांदपुर से अकेलवा मार्ग को उसके प्रस्तावित स्वरूप में लाने के लिए जमीनों का चिन्हांकन कर दिया गया है। 15 सितंबर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी और इसके बाद सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मोहनसराय से बौलिया और चांदपुर से अकेलवा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जमीनें चिह्नित की गई है। 15 सितंबर से सड़कों के लिए चिह्नित जमीनों के अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
दरअसल, शहर की शिलान्यास हो चुकीं चार प्रमुख सड़कों के लिए जमीनों का चिन्हांकन कर लिया गया है और दोनों किनारों पर निशान भी लगा दिए गए हैं। इसमें तहसील की टीमों ने जमीनों का सत्यापन कर सरकारी जमीन को कब्जे में लेने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है। वाराणसी शहर में प्रवेश का मुख्य मार्ग बौलिया से मोहनसराय के बीच 10 किमी की सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
बौलिया से मोहनसराय तक सिक्सलेन
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि बॉन्ड पहले ही बन चुका है और जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। बौलिया से मोहनसराय तक सिक्सलेन होगा। इसमें बौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन तक की सड़क फोरलेन होगी। इस पर 412 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुछ जगहों पर खंभे हटवाए गए थे। कुछ जगहों से पेड़ भी हटाए गए हैं।
इंडस्ट्रीयल एरिया में उद्योग और कारोबार को होगा लाभ
मोहनसराय से लहरतारा सिक्सलेन और चांदपुर से अकेलवा रिंग रोड तक फोरलेन सड़क निर्माण शुरू कराने का प्लान तैयार हो चुका है। इन परियोजनाओं के लिए शासन ने 100 करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिया है। सिक्सलेन और फोरलेन बनने के बाद इस रोड पर जाम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी से प्रयागराज और बनारस से भदोही तक जाने में समय भी कम लगेगा। इसके निर्माण से इंडस्ट्रीयल एरिया में उद्योग और कारोबार को लाभ होगा।
मोहनसराय से लहरतारा तक सिक्सलेन
मोहनसरास से बौलिया और चांदपुर से अकेलवा की सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया 15 सितंबर के बाद शुरू होगी। इसके लिए शासन से करीब 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी सप्ताह से मजिस्ट्रेट गांवों में खुली बैठक करेंगे और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी आपत्तियों का निपटारा करेंगे। मोहनसराय से लहरतारा सिक्सलेन और चांदपुर से अकेलवा रिंग रोड तक फोरलेन सड़क निर्माण को शुरू कराने की तैयारी है।