फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encroachment on Ramlila grounds; committees seek administration's cooperation

Varanasi News: रामलीला मैदानों पर अतिक्रमण, समितियों ने प्रशासन से मांगा सहयोग

Mon, 07 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on Ramlila grounds; committees seek administration's cooperation
श्री चित्रकूट रामलीला समिति द्वारा आयोजित बैठक में शामिल पदाधिकारी। अमर उजाला
शहर की रामलीला समितियों ने प्रशासन से सहयोग न मिलने और रामलीला स्थलों पर अतिक्रमण को लेकर गंभीर चिंता जताई है। श्री चित्रकूट रामलीला समिति काशी के तत्वावधान में रविवार को बड़ा गणेश स्थित अयोध्या भवन में हुई बैठक में यह मुद्दा उठा। समितियों ने शासन-प्रशासन की ओर से रामलीला के आयोजनों में अपेक्षित सहयोग न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। रामलीला स्थलों पर भू-माफियाओं के अवैध कब्जों पर भी विचार-विमर्श हुआ। चौकाघाट स्थित चित्रकूट के लंका मैदान का अस्तित्व खतरे में है। यह खतरा वरुणा एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण सरकारी अधिग्रहण से उत्पन्न हुआ है। इन समस्याओं के समाधान के लिए रामलीला संचालन समिति का गठन किया गया। रूपेंद्र कुमार राय को समिति का संयोजक चुना गया। उन्हें अन्य समितियों से संपर्क कर कार्यकारिणी विस्तार का अधिकार दिया गया है। जिला प्रशासन के समक्ष इन मुद्दों को रखने के लिए अगली बैठक 13 सितंबर को बुलाई गई है। सुबोध अग्रवाल ने बैठक की अध्यक्षता की और शुकदेव उपाध्याय ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed