{"_id":"68bb37b5fbf9b843390e59c2","slug":"encounter-in-varanasi-vehicle-thief-caught-running-away-after-firing-at-police-carrying-bounty-of-25-thousand-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Encounter: हवालात से भागा था...मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अरेस्ट, पुलिस पर की थी फायरिंग; 9 केस दर्ज हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Encounter: हवालात से भागा था...मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अरेस्ट, पुलिस पर की थी फायरिंग; 9 केस दर्ज हैं
Sat, 06 Sep 2025 12:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:49 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी के जैतपुरा थाने से बीते रविवार को वाहन चोर हवालात खोलकर भाग गया था। शुक्रवार की रात पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद माैके पर पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Encounter in Varanasi: वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक रेलवे क्रॉसिंग मालगोदाम मार्ग पर शुक्रवार की रात 12.30 बजे वाहन चोरी के आरोपी इरशाद उर्फ राजू को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बाएं पैर में लगी गोली से घायल इरशाद उर्फ राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रविवार को वह जैतपुरा थाने के हवालात से भाग निकला था। डीसीपी काशी जोन ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि इरशाद उर्फ राजू निवासी भेलूपुर का है। इसके ऊपर वाहन चोरी समेत नाै केस दर्ज हैं। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जैतपुरा पुलिस चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
इस बीच, जैतपुरा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा और चौकाघाट चौकी इंचार्ज शुभम मिश्रा को सूचना मिली कि रविवार को थाना के हवालात से भागा आरोपी इरशाद हनुमान फाटक रेलवे क्रॉसिंग मालगोदाम मार्ग से कहीं भगाने के फिराक में है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से घायल हुआ। इस बाबत एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन