फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter in Varanasi Lanka police arrested 25 thousand bounty miscreant injured

Varanasi Encounter: पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, बाएं पैर में लगी गोली; साथी भाग निकला

Fri, 01 Aug 2025 11:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 11:58 PM IST
सार

UP Encounter News: वाराणसी की लंका थाने की पुलिस ने शिवपुर निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी माैके से भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन
Encounter in Varanasi Lanka police arrested 25 thousand bounty miscreant injured
विशाल प्रजापति को पुलिस ने किया अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Varanasi: लूट, चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश विशाल कुमार प्रजापति को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंका और दशाश्वमेध की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा हाईवे अंडरपास से उसे पकड़ा। 

विज्ञापन


उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, 3 कारतूस, 6700 रुपये बरामद हुए। बाएं पैर में लगी गोली से घायल शिवपुर के कांशीराम आवास निवासी विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया की बीएचयू में प्रोफेसर के साथ हुई घटना की छानबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने का आरोपी और 25 हज़ार इनामी बदमाश विशाल प्रजापति हाईवे पर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

इस पर दशाश्वमेध थाना प्रभारी वीके शुक्ला और लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। डाफी टोल प्लाजा से लौटूबीर पुलिया की ओर बढ़ रहे विशाल को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विशाल के बाएं पैर में गोली लगी है। 

पुलिस टीम ने उसे अस्पताल भिजवाया। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया की आरोपी विशाल पर विभिन्न थानों में चोरी, लूट और गैंगस्टर के 8 मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों दशाश्वमेध क्षेत्र में पर्यटकों के संग चोरी की घटना में शामिल रहा है। 25 हजार का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed