फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter in Varanasi criminal running after firing police committed one dozen crimes

वाराणसी में मुठभेड़: 25 मुकदमों का आरोपी घायल, तीन दोस्तों के साथ अरेस्ट; कैश सहित सोना-चांदी बरामद

Sat, 15 Feb 2025 09:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 09:27 AM IST
सार

दर्जनभर मामले में वांछित बदमाश की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। शनिवार की भोर में मुठभेड़ की कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Encounter in Varanasi criminal running after firing police committed one dozen crimes
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Varanasi : चोरी सहित अन्य आरोपों के 25 मुकदमों के आरोपी बदमाश को सारनाथ थाने की पुलिस ने शनिवार की भोर फरीदपुर अंडरपास के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इससे पहले रात लगभग दो बजे उसके तीन दोस्तों को पुलिस ने परशुरामपुर स्थित एक प्लॉट में बने अर्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




घायल बदमाश की पहचान आजमगढ़ के सैदा गांव के मूल निवासी और सारनाथ थाना क्षेत्र की सत्संग नगर कॉलोनी में रहने वाले विशाल कुमार के रूप में हुई है। उसके तीन दोस्तों की पहचान परशुरामपुर के गौरव राय उर्फ गोलू, बेनीपुर के विशाल राजभर और सोयेपुर के मूल निवासी व सत्संग नगर कॉलोनी में रहने वाले हिमांशु गुप्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन




चारों के पास से पुलिस ने 37 हजार रुपये, गलाई गई 170 ग्राम चांदी, गलाया गया 25 ग्राम सोना, चार मोबाइल, एक लैपटॉप, एक तमंचा और एक कारतूस के अलावा चुराया हुआ अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी को शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि परशुराम स्थित एक प्लॉट में बने अर्धनिर्मित मकान में तीन लोग मौजूद हैं। 

तीनों संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। इस सूचना पर सारनाथ थानाध्यक्ष ने दरोगा अनिल सिंह चंदेल, अमृत राज व राहुल कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दबिश दी। मौके से पुलिस को चोरी के सामान का बंटवारा करते हुए गौरव, विशाल और हिमांशु मिले। तीनों ने पुलिस को बताया कि विशाल कुमार बाइक से अपना हिस्सा लेने आ रहा है। 

गौरव, विशाल और हिमांशु को सारनाथ थाने भेजकर उनके साथी विशाल कुमार को पकड़ने के लिए फरीदपुर अंडरपास के समीप घेराबंदी की गई। बाइक सवार विशाल कुमार आया तो उसे रुकने का इशारा किया गया, मगर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके दाएं पैर में लगी और वह बाइक लेकर गिर गया।

बीते दो महीने में पांच मकानों में की चोरी
विशाल कुमार ने बताया कि बीते दो महीने में वह और उसके साथियों ने आशापुर, पहड़िया, जेडी नगर कॉलोनी अकथा, न्यू हीरामनपुर कॉलोनी, खजूरी और न्यू कॉलोनी तिलमापुर स्थित पांच घरों में चोरी की थी। 

चुराए गए गहनों को गला कर बेचने की जिम्मेदारी हिमांशु की रहती थी। चोरी में मिली नकदी के अलावा अन्य सामानों को वह बेच कर पैसा बराबर-बराबर बांट लेते थे। चोरी का उद्देश्य मौज-मस्ती के लिए पैसा जुटाना है। पुलिस के अनुसार गौरव, हिमांशु और विशाल राजभर पर भी चोरी के आरोप में छह-छह मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed