फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   'enchanted' styles of cricket held on glamour Kashi

‘गंवई’ क्रिकेट के ग्लैमर पर फिदा हुई काशी

Thu, 29 Oct 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 29 Oct 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
'enchanted' styles of cricket held on glamour Kashi

गंवई क्रिकेट के ग्लैमर पर काशी फिदा हो गई। सिगरा स्टेडियम में बुधवार की दोपहर इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) का रंगारंग आगाज हुआ।

विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों शमिता शेट्टी और जाएद खान ने जहां पूर्वांचल के ग्रामीण इलाकों से यहां जुटे क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाया, वहीं बॉलीवुड सिंगर श्वेता पंडित, तोशी और शारिब ने ग्लैमर के साथ ही क्रिकेट टूर्नामेंट में म्यूजिकल तड़का दिया।
विज्ञापन

कुल मिलाकर पूरा समारोह यादगार रहा। अरसा बाद सिगरा स्टेडियम में हजारों का हुजूम उमड़ा। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने क्रिकेट के गंवई संस्करण ‘आईजीसीएल’ का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता पंडित, तोशी और शारिब ने अपने लटके-झटके से डेढ़ घंटे तक युवाओं का मनोरंजन किया। एक के बाद एक फिल्मी नगमे सुनाकर उन्होंने लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया।

हल्की बूंदाबांदी से माहौल और भी रूमानी हो गया। उनका गाना लड़कों की अंगुलियों पर नाचे है जमाना...,  मुझको प्यार में..., तेरी बाहों का घेरा... पर श्रोता भी मस्ती में झूमते रहे।
 स्टेडियम में बॉलीवुड सितारों को नजदीक से देखने, उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने वालों की कतार भी लंबी रही। सुरक्षा में तैनात जवानों को कई बार मुश्किलें भी आईं मगर इन सबके बीच मनोरंजन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed