{"_id":"692aa7c638329b6ce301b27d","slug":"employment-mahakumbh-in-varanasi-on-9-10-december-20-thousand-people-will-get-jobs-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को रोजगार का तोहफा: पूर्वांचल के इस जिले में 9-10 दिसंबर को रोजगार महाकुंभ, 20 हजार को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को रोजगार का तोहफा: पूर्वांचल के इस जिले में 9-10 दिसंबर को रोजगार महाकुंभ, 20 हजार को मिलेगी नौकरी
Sat, 29 Nov 2025 01:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:29 PM IST
सार
Varanasi News: युवाओं के लिए खुशखबरी है। वाराणसी में 9-10 दिसंबर को रोजगार महाकुंभ का आयोजन होगा। इस दौरान 20 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
Job
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के तहत युवाओं को रोजगार का तोहफा मिलेगा। आईटीआई करौंदी परिसर में आगामी 9-10 दिसंबर को काशी सांसद रोजगार महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय लगभग 300 कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें अधिकतम सैलरी सालाना 3.60 लाख रुपये तक मिलेगी।
विज्ञापन
सहायक निदेशक सेवायोजन मुकेश कुमार ने बताया कि इस रोजगार महाकुंभ में 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। औद्योगिक नीति, बेहतर कानून व्यवस्था, कनेक्टिविटी और मजबूत मूलभूत ढांचे के कारण कंपनियां वाराणसी में युवाओं को नौकरी देने के लिए खुद उनके शहर तक आ रही हैं।
विज्ञापन
वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि जो भी प्रतिभागी रोजगार मेले में हिस्सा लेंगे, उन्हें निशुल्क रोजगार संगम पोर्टल पर और ऑन स्पॉट पंजीयन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Crime: आजमगढ़ में पति ने की पत्नी की हत्या, रात में विवाद के बाद पीट- पीटकर मार डाला; पुलिस कर रही पूछताछ
जिला वाराणसी प्रशासन की ओर से जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके भी रोजगार महाकुंभ में निशुल्क शामिल हुआ जा सकता है। इस मेले में आईटी, निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, पर्यटन और सेवा, सुरक्षा आदि क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एमबीए, बीबीए, होटल मैनेजमेंट, बीटेक, एलएलबी, एमफार्मा आदि प्रोफेशनल डिग्री उत्तीर्ण अभ्यर्थी निशुल्क हिस्सा ले सकते हैं।