{"_id":"692aa0a2c2631c60940bad7d","slug":"husband-kills-wife-in-azamgarh-beats-her-to-death-after-nighttime-argument-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: आजमगढ़ में पति ने की पत्नी की हत्या, रात में विवाद के बाद पीट- पीटकर मार डाला; पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: आजमगढ़ में पति ने की पत्नी की हत्या, रात में विवाद के बाद पीट- पीटकर मार डाला; पुलिस कर रही पूछताछ
Sat, 29 Nov 2025 12:58 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:58 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बेरहम पति ने अपनी पत्नी की पीट- पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के महुवारी मठिया गांव में शुक्रवार की रात पति-पत्नी में घरेलू विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी की पीट- पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
महुआरी मठिया गांव निवासी सुनील यादव का शुक्रवार की रात अपनी पत्नी सुनीता (36) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते सुनील ने सुनीता को मारना- पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की इस घटना में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया और पूछताछ में जुट गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: कफ सिरप मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने की सीबीआई जांच की मांग, पीएम-सीएम को लिखा पत्र
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मृतका के भाई त्रिवेणी ने उसके पति के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर आरोपी पति सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।