फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Employees' salary withheld

कर्मचारियों का वेतन रोका

Fri, 05 Feb 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Employees' salary withheld
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 28 हजार डाटा पूरा न होने पर
विज्ञापन

प्रभारी उप कृषि निदेशक डा. उमेश कुमार गुप्ता ने विभाग के 105 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। सभी को शत प्रतिशत डाटा के समाधान के निर्देश दिए हैं। जिन किसानों के डाटा का निस्तारण नहीं हो पा रहा है उसके कारण लिखकर देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभारी उप कृषि निदेशक डा. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत जनपद के सात लाख से ज्यादा किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। इन किसानों के खातों में सातवीं किस्त तक की धनराशि भेजी गई है। लगभग 28 हजार किसानों के आधार नंबर गलत होने और नाम सही न होने, या अपात्र होने से ये किसान योजना के लाभ से वंचित हैं। इन किसानों के मामलों को शत प्रतिशत समाधान किया जाना है। कर्मचारियों की ढीले रवैये से डाटा लंबित पड़ा है। इस कारण वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिन किसानों के मामले का निस्तारण नहीं हुआ है उसका कारण लिख कर देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed