Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emphasis on increasing new technology to increase parking capacity

Varanasi News: पार्किंग क्षमता बढ़ाने के लिए नई तकनीक बढ़ाने पर जोर

Wed, 27 Nov 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing new technology to increase parking capacity
स्टैक पार्किंग का वीडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, वीडीए में होगी कार्यशाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बुधवार को सिगरा के अरिहंत कॉम्प्लेक्स में संचालित स्टैक पार्किंग का निरीक्षण किया। इसमें विकासकर्ता ने बताया कि इसकी लागत प्रति यूनिट 1.5 लाख रुपये है। वीडीए उपाध्यक्ष ने प्रशंसा करते हुए इस प्रकार के नवोन्मुखी तकनीकी प्रयोग के लिए बधाई दी। उन्होंने ऐसी नवीन तकनीकी को और अधिक बढ़ावा देने पर जोर दिया।
वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि दिसंबर माह में विकासकर्ताओं और वास्तुविदों के साथ स्टैक पार्किंग के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। स्टैक पार्किंग एक बहु-स्तरीय कार पार्किंग प्रणाली है। इसमें दो गैर-स्वतंत्र वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा होती है। जिसमें एक वाहन को निचले प्लेटफ़ॉर्म पर और अगले वाहन को ऊपरी प्लेटफाॅर्म पर पार्क किया जाता है। आवासीय भवनों और वाणिज्यिक परियोजनाओं के लिए आदर्श होती है। अस्पतालों, मॉल, सिनेमा हॉल, होटल आदि में भूमिगत पार्किंग स्थलों की क्षमता में वृद्धि करता है। यह आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति में पार्किंग क्षमता को दोगुना करने का एक अत्यंत किफ़ायती तरीका है। जो एक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला समाधान है। यह किसी भी मौसम की स्थिति में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। इसे स्थापित करना आसान है।
विज्ञापन


बंजारा स्क्वायर में पार्किंग सुविधा न होने पर नोटिस
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने फातमान स्थित बंजारा स्क्वायर का निरीक्षण किया। चेतगंज वार्ड के हबीबपुरा निवासी अब्दुल कलाम लान, बारात घर का शमन मानचित्र स्वीकृति के लिए पेश किया गया था। यहां निर्माण, पहुंच मार्ग, अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पार्किंग आदि की जांच की गई। आवेदक ने 56 चार पहिया वाहन पार्किंग की सुविधा मानचित्र में दर्शाई है। जबकि यहां पर्याप्त पार्किंग सुविधा नहीं है। इस संबंध में वीडीए उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय जोनल अधिकारी को लाॅन संचालकों को इस संबंध में नोटिस देने का आदेश दिया। साथ ही तत्काल निर्धारित मानक के अनुसार पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed