Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emphasis on cleaning the Ganga ghats and improving facilities ahead of Chhath and Dev Deepawali

Varanasi News: छठ और देव दीपावली के पहले गंगा घाटों की सफाई और सुविधाएं बेहतर करने पर जोर

Sat, 07 Nov 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on cleaning the Ganga ghats and improving facilities ahead of Chhath and Dev Deepawali
छठ पूजा, देव दीपावली को ध्यान में रखकर मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को गंगा घाटों का निरीक्षण किया। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ियों की स्थिति, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और समय से मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि काशी में छठ पूजा एवं देव दीपावली का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। नगर निगम की प्राथमिकता है कि सभी घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों की नियमित एवं विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। जहां कहीं भी मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था या अन्य आवश्यक कार्यों की जरूरत है, उन्हें समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। साथ ही पर्वों के दौरान घाटों पर निरंतर निगरानी रखते हुए व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ पूजा एवं देव दीपावली के आयोजन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, जिससे काशी आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed