फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emergency landing of flight: The flight from Bangalore to Varanasi was landed in Telangana, 137 passengers wer

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा: बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाले विमान की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग, पढ़ें

Tue, 04 Apr 2023 10:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 04 Apr 2023 10:27 AM IST
सार

डीजीसीए ने बताया है कि बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E897) की तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

विज्ञापन
Emergency landing of flight: The flight from Bangalore to Varanasi was landed in Telangana, 137 passengers wer
इंडिगो फ्लाइट

विस्तार

मंगलवार को बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। डीजीसीए ने बताया है कि बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E897) की तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। 
विज्ञापन


बैंगलोर से वाराणसी आ रही रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण विमान की शमशाबाद एयरपोर्ट पर अकस्मात लैंडिंग कराई गई। बताते चलें कि इंडिगो का विमान 6ई 897 बैंगलोर एयरपोर्ट से सुबह साढ़ें पांच बजे उड़ान भरता है और वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 7:50 बजे पहुंचता है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- काशी विद्यापीठ के संविदा शिक्षकों के लिए खुशखबरी: कहलाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर संविदा, मिलेगी इतनी सैलरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Emergency landing of flight: The flight from Bangalore to Varanasi was landed in Telangana, 137 passengers wer
इंडिगो विमान - फोटो : ANI
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह विमान बैंगलोर एयरपोर्ट से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा लगभग एक घंटे बाद ही पायलट को विमान खराबी की जानकारी हुई पायलट ने तत्काल नजदीक के शमशाबाद एयरपोर्ट के लिए विमान को मोड़ दिया और लगभग एक घंटे बाद 6:30 बजे विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
विमान में कुल 137 यात्री सवार थे।अधिकारियों ने बताया कि बैंगलोर से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए इंडिगो का विमान उड़ान भरा था तकनीकी खराबी के कारण विमान को शमशाबाद एयरपोर्ट पर पर इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed