फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good news for contract teacher of Kashi Vidyapeeth, will be called Assistant Professor Contract, will get thi

काशी विद्यापीठ के संविदा शिक्षकों के लिए खुशखबरी: कहलाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर संविदा, मिलेगी इतनी सैलरी

Tue, 04 Apr 2023 11:17 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 04 Apr 2023 11:17 AM IST
सार

सोमवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कार्य परिषद की आपात बैठक हुई। काशी विद्यापीठ की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए भी विश्वविद्यालय ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत प्रथम पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले को 41 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार जीतने पर 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
Good news for contract teacher of Kashi Vidyapeeth, will be called Assistant Professor Contract, will get thi
salary

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत संविदा शिक्षक अब असिस्टेंट प्रोफेसर संविदा कहलाएंगे। उनका वेतन अब 57 हजार 700 रुपये निर्धारित किया गया है। शासन के आदेश पर कार्यपरिषद ने सोमवार को हुई आपात बैठक में इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। यह निर्णय एक अप्रैल 2023 से प्रभावी होगा।

विज्ञापन

सोमवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कार्य परिषद की आपात बैठक हुई। काशी विद्यापीठ की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए भी विश्वविद्यालय ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत प्रथम पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले को 41 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार जीतने पर 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन

Good news for contract teacher of Kashi Vidyapeeth, will be called Assistant Professor Contract, will get thi
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा टीम को जिताने में व्यक्तिगत योगदान देने वाले खिलाड़ी को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस निर्णय पर भी कार्यपरिषद की मुहर लगी। इसके अलावा वित्त समिति की 23 जनवरी को हुई बैठक में लिए गए निर्णय का अनुमोदन हुआ। साथ ही पुनरीक्षित आय-व्यय 2022-23 एवं अनुमानित आय-व्यय 2023-24 का अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त 2021-22 की बैलेंस शीट का भी अनुमोदन हुआ। बैठक में कुलसचिव हरीश चंद, वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, कुलाधिपति द्वारा नामित प्रो. पीएन सिंह, प्रो. पीके दीक्षित और कार्य परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed