फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   elephant

छोटे भाई के परिवार का सहारा बनेगा जाकिर

Tue, 19 Nov 2019 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
elephant
लोहता। धमरिया गांव में हाथी के पटकने से हुई इम्तियाज की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है। बड़े भाई महावत जाकिर ने सोमवार को कहा कि वह इम्तियाज के चारों बच्चों और उसकी पत्नी के पालनपोषण की जिम्मेदारी संभालेगा। पांचों के भरण-पोषण के लिए पावरलूम लगवाएगा। पावरलूम से जो कमाई होगी, उससे इम्तियाज के परिवार का खर्च चलेगा। वहीं, घर के सामने जहां हाथी बांधा जाता था, उस जगह को बार-बार देख कर जाकिर यही रट रहा था कि आखिर मेरे भाई को किस कसूर की सजा मिली...?
विज्ञापन

लोहता थाना अंतर्गत धमरिया गांव निवासी जाकिर हाथी पाल रखा था। हाथी को सभी राजकुमार के नाम से बुलाते थे। शनिवार की रात जाकिर का छोटा बेटा बाबू हाथी के पास खेल रहा था। जाकिर के छोटे भाई इम्तियाज की नजर पड़ी तो वह दौड़ कर आया और बच्चे को उठा कर ले जाने लगा। इसी बीच हाथी को न जाने क्या हुआ कि उसने सूंड़ से इम्तियाज को उठा लिया और तीन-चार बार उसे जमीन पर पटका। इससे इम्तियाज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मां को रोते देख बच्चे भी लग रहे रोने
इम्तियाज अपने पीछे पत्नी साजदा, पांच साल की बेटी सना, चार साल की साइरीन, नसरीन और चार माह के बेटे को छोड़ गया है। इम्तियाज की मौत के बाद बेसुध साजदा को रोते देख उसके बच्चे भी रोने लग जा रहे थे। वहीं, परिवार के अन्य लोग साजदा को ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। जाकिर ने कहा कि भाई की पत्नी और बच्चों की परवरिश में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उनकी हर परेशानी में वह दूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी के आंख से बह रहे थे आंसू
जाकिर ने बताया कि उसने अपने हाथी राजकुमार को कभी गुस्से में नहीं देखा। बाबू से उसका लगाव बहुत ज्यादा था और वह उसके आसपास खेलता रहता था। हो सकता है कि इम्तियाज बच्चे को उठाया हो तो हाथी नाराज हो गया हो। बताया कि इम्तियाज को उठा कर जमीन पर पटकने की घटना के बाद हाथी की आंख से लगातार आंसू बह रहा था। उसने एक बार भी चिंघाड़ा नहीं और सिर झुकाकर अपनी जगह पर खड़ा ही रहा।

वन विभाग की टीम पहुंची
उधर, घटना की जानकारी पाकर सोमवार को वन विभाग के रेंजर धमरिया गांव पहुंचे। उन्होंने जाकिर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कपसेठी क्षेत्र निवासी व्यक्ति से हाथी लाया था और उन्हें वापस लौटा दिया है। रेंजर कपसेठी क्षेत्र गए तो वहां भी कहीं हाथी का पता नहीं लगा। रेंजर ने बताया कि हमें सिर्फ यह पता लगाना था कि हाथी का व्यवहार अब कैसा है। आशंका जताई गई कि हाथी को किसी के साथ भदोही जिले में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed