{"_id":"5dd1504a8ebc3e54f31455af","slug":"elephant-trapped-mahavat-in-a-trunk-and-killed-him-in-lohta-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: हाथी ने छोटे महावत को सूंड में फंसाया, फिर पटक-पटककर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: हाथी ने छोटे महावत को सूंड में फंसाया, फिर पटक-पटककर ले ली जान
Sun, 17 Nov 2019 07:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 17 Nov 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
मृतक इम्तियाज की पत्नी और बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक हाथी ने रविवार सुबह छोटे महावत को पटक-पटक मार डाला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
वाराणसी के लोहता क्षेत्र के धमरिया गांव में जाकिर हाथी का महावत है। उसका छोटा भाई इम्तियाज(27) भी जाकिर के साथ हाथी पर रहता है। हाथी को चारा देने और नहलाने का काम इम्तियाज ही करता है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह एक छोटा बच्चा हाथी के पास खेलते हुए पहुंच गया। उसको देखकर इम्त्याज दौड़कर बच्चे को बचाने चला गया, जब बच्चे को गोद मे उठाकर चलने लगा तो, हाथी ने इम्तियाज को सूंड में फंसाकर पटक दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं इम्तियाज ने बच्चे को दू फेंक दिया और हाथी ने फिर से इम्तियाज को सूंड में फंसा कर तीन-चार बार पटक दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इम्तियाज के चार बच्चे थे।