फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity workers raised the issue of not getting bonus

Varanasi News: बिजली कर्मियों ने उठाया बोनस न मिलने का मुद्दा

Wed, 15 Oct 2025 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers raised the issue of not getting bonus
बिजली कर्मियों ने राज्य कर्मचारियों की तरह दीपावली पर बोनस देने की मांग उठाई है। निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन में एक स्वर से कर्मचारियों ने सरकार से इस पर ठोस कार्रवाई करने को कहा है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 321 दिन पूरे होने पर बिजली कार्यालयों, उपकेंद्रों पर प्रदर्शन किया। समिति के मीडिया सचिव अंकुर पांडेय ने कहा कि दीपावली पर रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में लगे बिजली कर्मियों को भी दीपावली के पूर्व बोनस दिया जाना चाहिए। समिति के पदाधिकारियों में मायाशंकर तिवारी, एसके सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने निजीकरण के सारे मामले की तत्काल सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed