फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity was out for 9 hours, people were thirsty for water

Varanasi News: 9 घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग

Mon, 09 Jun 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out for 9 hours, people were thirsty for water
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी खूब हो रही है। शहर से लेकर गांव तक कटौती होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को सारनाथ इलाके में नौ घंटे बिजली गुल होने से 150 घरों में अंधेरा छाया रहा।
उधर, मानसिक अस्पताल में बिजली कटने से मरीज परेशान हो गए। इसके अलावा शहर से लेकर गांव तक आवाजाही जारी रही। सारनाथ के घुरहूपुर गांव में करीब 150 परिवारों को बिना बिजली के रहना पड़ा। शनिवार आधी रात के बाद करीब 1 बजे बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया, लेकिन रात में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। घरों में अंधेरा होने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। रविवार सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जेई राजकुमार का कहना है कि घूरहुपर में फाॅल्ट की जानकारी सुबह 8 बजे मिली। इसके बाद इसे दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन

उधर, लोहता इलाके मेें बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। गंगापुर फीडर से संचालित होने वाले गांव सुरही, बनकट, सभईपुर में कटौती का असर रहा। रोशन सिंह, मनोज मिश्रा, डब्ल्यू पांडेय, अनिल सिंह ने बताया कि बिजली की कटौती तीन-चार दिन से अधिक हो रही है। स्थिति यह है कि फाॅल्ट ठीक होने में दो से तीन घंटे लग रहे हैं। उधर मानसिक अस्पताल में सुबह 10 बजे बिजली कटने से मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed