फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity was being used without paying bills, connections of 714 consumers were cut

Varanasi News: बिना बिल दिए जला रहे थे बिजली, 714 उपभोक्ताओं का कट गया कनेक्शन

Thu, 19 Dec 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity was being used without paying bills, connections of 714 consumers were cut
शहर से लेकर गांव तक चला अभियान, रोहनिया में सबसे अधिक 354 की कटी बिजली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बिजली बिल के बकायेदारों को लेकर विशेष अभियान के पहले ही दिन बिजली निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर से लेकर गांव तक विजिलेंस टीम और निगम के अधिकारियों ने 714 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई। इसमें सबसे अधिक ग्रामीण इलाके में रोहनिया, कोटवा, गंगापुर में 354 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।
बिजली बिल के पांच हजार और एक लाख से अधिक के बकायेदारों सहित अन्य बकाए धनराशि पर सरचार्ज में छूट का लाभ दिलाने के लिए ओटीएस यानी एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इसके बाद भी लोग इसका लाभ नहीं ले रहे हैं। 18 दिसंबर से बिजली निगम ने बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। ग्रामीण इलाके में अधिशासी अभियंता द्वितीय मनीष ने बताया कि रोहनिया, गंगापुर, कोटवा, दफ्फलपुर में अभियान चलाया गया। 71 लाख बकाए में 354 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई। इसमें एक लाख और उससे ऊपर के बकाए वाले 49 उपभोक्ता थे। चौंकाने वाली बात तो यह है कि 50 से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिल ही जमा नहीं किया है। किसी का साल तो कोई चार साल से बिना बिल दिए बिजली का इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता प्रथम प्रमोद गोगानिया ने बताया कि विद्युत वितरण मंडल प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ, सप्तम के खंड और उपखंड कार्यालय के तहत 143 लोगों की बिजली काटी गई। 20 से अधिक लोग बिना बिल दिए लंबे समय से बिजली जला रहे थे। 382 लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण करवाया। साथ ही 137 लोगों ने बुधवार को 96.89 लाख रुपये जमा किए। अधीक्षण अभियंता द्वितीय एके वर्मा ने बताया कि तृतीय, पंचम सहित अन्य खंडों में 217 कनेक्शन काटा गया। संबंधित क्षेत्रों में 30 से अधिक ऐसे लोगों का भी कनेक्शन कटा, जो बिजली कनेकशन लेकर बिल कभी भी नहीं जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed