Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity poles will also be shifted during Dal Mandi widening in varanasi

Varanasi News: दालमंडी की सड़क के लिए शिफ्ट होंगे बिजली के खंभे, मई के अंत काम शुरू होने की उम्मीद

Tue, 13 May 2025 03:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 13 May 2025 03:55 PM IST
सार

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान बिजली के पोल भी शिफ्ट कराए जाएंगे। सीवर- पेयजल लाइन के साथ तारों को भूमिगत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Electricity poles will also be shifted during Dal Mandi widening in varanasi
दालमंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दालमंडी के चौड़ीकरण कार्य के तहत बिजली के पोल को शिफ्ट कराए जाएंगे। यहां से तारों का जंजाल समाप्त होगा। चौड़ीकरण के दौरान सीवर, पेयजल लाइनों के अलावा बिजली के तारों को भूमिगत करने की योजना है। इस पूरे कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी ने 220 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन


इसके तहत तकरीबन 195 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा जबकि बाकी धनराशि का इस्तेमाल चौड़ीकरण कार्य में लगाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि 17 मीटर चौड़ी सड़क को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। सड़क की दोनों तरफ डक्ट बनेंगे ताकि भविष्य में पानी, बिजली या अन्य किसी मामले को लेकर सड़क की खोदाई न करनी पड़े। सड़क पर दिशासूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के सत्यापन के लिए बंगाल जाएगी वाराणसी पुलिस, पहलगाम हमले के बाद बढ़ी सक्रियता
विज्ञापन
विज्ञापन


मई अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। ये काशी के पक्के महाल यानी पुराने बनारस की गलियों में शुमार है। यहां जटिल तारों का जाल है। यहां बीते 25 सालों में बड़ी तेजी से आबादी में बढ़ोतरी हुई है।पुराने इलाकों में घर अधिक हैं जो अब कमर्शियल एक्टिविटी में तब्दील हो गए हैं। इस चौड़ीकरण कार्य को लेकर कुछ लोग खुश हैं तो कुछ लोग नाखुश हैं।

इसे भी पढ़ें; ITI Admission 2025: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, पांच जून तक मौका; यहां कर सकते हैं आवेदन
 
नई लाइनें बिछाने के लिए बनी कार्ययोजना
जल निकासी के लिए नगर निगम अब 200 साल पुराने ड्रेनेज सीवरेज सिस्टम पर निर्भर है। उसके जगह नई ब्रांच लाइन बिछाने की तैयारी में है। जिसका सर्वे किया जा चुका है। ड्रेनेज और सीवर सिस्टम के लिए नगर निगम के शाही नाले का विकल्प तैयार किया गया है। पुरानी लाइन होने की कारण लगातार ओवरफ्लो और बारिश में जलभराव की समस्या बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed