फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ITI admission 2025 apply online by June 5 in varanasi

ITI Admission 2025: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, पांच जून तक मौका; यहां कर सकते हैं आवेदन

Tue, 13 May 2025 02:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 13 May 2025 02:43 PM IST
सार

Varanasi News: राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इच्छुक अभ्यर्थी पांच जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
ITI admission 2025 apply online by June 5 in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

वाराणसी जिले में राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2025 है। वेबसाइट पर उपलब्ध Online Submission of Application for Admission for Session 2025-26 for Government/Private ITI लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। 

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर का ओटीपी सत्यापन करना होगा। यह सुनिश्चित करता है कि आवेदन प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी हो। जिले में चार राजकीय और 104 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। दस हजार सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी में बनेगी शोध पीठ, पढ़ाएंगे विश्व के शीर्ष प्रोफेसर; 60 साल पुराने छात्र ने दिए दो करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी को विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेंड्स में प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की ओर से सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के बाद अभ्यर्थी अपने फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकेंगे। आवेदन की कमियों में संशोधन के लिए दो दिन का मौका भी दिया जाएगा। अगर किसी को कोई परेशानी हो तो वह संस्थान में आकर जानकारी ले सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed