{"_id":"5d70ae008ebc3e93bf3bad37","slug":"electricity-department-sent-a-six-billion-rupees-electricity-bill-to-school-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: स्कूल का एक महीने का बिजली बिल छह अरब से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: स्कूल का एक महीने का बिजली बिल छह अरब से ज्यादा
Thu, 05 Sep 2019 12:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली मीटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने का बिजली बिल 6,18,5150,163 रुपये (छह अरब अठ्ठारह करोड़ इक्यावन लाख पचास हजार एक सौ तिरेसठ रुपये)। यह सुनने में आपको आश्चर्य होगा लेकिन यह सही है। बिजली विभाग ने एक विद्यालय को जो बिल भेजा है, उसमें इतना ही बिल जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
बिल का भुगतान नहीं करने पर सात सितंबर को कनेक्शन काटने की तिथि भी निर्धारित की गई है। अब उपभोक्ता बिल लेकर विभाग का चक्कर लगा रहा है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
शहर के विनायका स्थित ओ ग्रेव पब्लिक स्कूल में विभाग की ओर से बिल भेजा गया है। स्कूल प्रबंधन ने जब बिल पर दर्ज राशि को देखा तो होश उड़ गए। प्रबंधक बिल को लेकर विभाग पहुंचे तो वहां पहले तो कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था लेकिन जब अधिकारियों तक बात पहुंची तो पता चला कि इस तरह की गड़बड़ी साफ्टवेयर से हो गई है। अब वह गड़बड़ बिल को सुधरवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विजय पाल ने बताया कि इस तरह का मामला मेरी जानकारी में नहीं है और न ही कोई शिकायत मिली है। कार्यालय में अगर इस तरह का कोई बिल आया होगा तो इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद मामले का निस्तारण कराया जाएगा।