फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity department employees protest for there demand in MD office varanasi

वाराणसी: एमडी कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, मांगों को लेकर प्रदर्शन

Tue, 09 Mar 2021 02:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Mar 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity department employees protest for there demand in MD office varanasi
बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में विभिन्न मांगों के समर्थन में विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्वांचल कार्यवाहक अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने कहा कि आज विद्युत कर्मचारियों का न तो वेतन बढ़ाया जा रहा और न ही वेतन विसंगति को दूर किया जा रहा है।

विज्ञापन


आए दिन संविदा कर्मियों की फर्म एवं अधिकारियों के लापरवाही से मौत हो जा रही है। कई परिवार इस अनहोनी दुर्घटना से बर्बाद हो रहे हैं। आज भी फर्म द्वारा न तो खंभों पर चढ़ने के लिए हैंड ग्लव्स, रस्सा, जूते आदि सुरक्षा के उपकरण संविदा कर्मियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में न ही समुचित इलाज कराया जाता है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश द्वारा विद्युत कर्मचारियों टीजी-2 एवं कार्यकारी सहायक कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर कर रू0 6600 ग्रेड पे दिलाने, 3000 ग्रेड पे बढ़ाकर 4200 ग्रेड पे करने, टीजी-2 को अवर अभियंता के पद पर पदोन्नति, टीजी-2को पहला टाइम स्केल अवर अभियंता, दूसरा सहायक अभियंता एवं तीसरा अधिशासी अभियंता का देने, अन्तर्निर्गमीय स्थानांतरण शुरू करने और संविदा कर्मचारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन 25000 किये जाने, विद्युत दुर्घटना में मृत्यु की दशा में परिवार को 20 लाख देने सहित कुल 29 मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में इंद्रेश कुमार राय, प्रवीण कुमार सिंह, वेद प्रकाश राय, दिलीप कुमार पाण्डेय, राहुल कुमार, विजय नारायण हिटलर, राजकुमार यादव, संदीप कुमार, उदयभान दूबे, श्रीनिवास यादव, मदन जी,अशोक कुमार यादव, आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed