फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity demand reduced by heavy rains in UP, was reduced

यूपी में जोरदार बारिश से घटी बिजली की मांग, घटाना पड़ा उत्पादन

Wed, 05 Jul 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 05 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity demand reduced by heavy rains in UP, was reduced
massive power shortage

मौसम की नरमी और बारिश के चलते पारेषण-वितरण लाइनों में फाल्ट के चलते बुधवार को बिजली खपत में जहां काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं राज्य सेक्टर के साथ ही निजी परियोजनाओं में जबरदस्त बिजली का उत्पादन कम किया गया।

विज्ञापन


वहीं पीक ऑवर में अचानक से जरूरत बढ़ने पर महंगी बिजली खरीदकर हालात संभालने पड़े। राज्य सेक्टर में सबसे सस्ती बिजली देने वाली अनपरा परियोजना में पांच सौ मेगावाट वाली पांचवीं इकाई अनुरक्षण में होने और 210 मेगावाट वाली दूसरी इकाई ट्रिप होने के बावजूद छह से सात सौ मेगावाट तक बिजली उत्पादन घटवाया गया।
विज्ञापन


यहां बुधवार की शाम तक 210 मेगावाट वाली पहली इकाई से 141, तीसरी इकाई से 137, पांच सौ मेगावाट वाली चौथी इकाई से 340, छठवीं इकाई से 333, सातवीं इकाई से 343 कुल 1249 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही थी। जीएम एके सिंह ने बताया कि शक्ति भवन से उत्पादन कम करवाने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से इसे रोकने का निर्देश मिलने तक उत्पादन घटाने का क्रम बना रहेगा। इसी तरह राज्य सेक्टर की ओबरा, पारीक्षा, पनकी, हरदुआगंज में भी छह सौ मेगावाट से अधिक का बिजली उत्पादन में कमी किया गया। उधर, निजी क्षेत्र की बारह सौ मेगावाट वाली लैंको परियोजना में भी पांच सौ मेगावाट का उत्पादन कम किया गया।

यहां छह सौ मेगावाट वाली पहली इकाई से 348, दूसरी इकाई से 341 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक बिजली की न्यूनतम खपत दस हजार मेगावाट के करीब आ जाने के कारण उत्पादन कम कराया जा रहा है।


वहीं दोपहर में पीकआवर के समय बिजली की मांग अचानक से तेरह हजार मेगावाट पहुंचने के कारण साढ़े चार रुपये प्रति यूनिट तक बिजली खरीदकर हालात संभालने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed