{"_id":"5cb5a3f6bdec2213fd29ae7b","slug":"electricity-current-kill-one-man-and-injured-a-woman-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया : चाय की दुकान में विद्युत पोल से उतरा करेंट, संचालक की मौत, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया : चाय की दुकान में विद्युत पोल से उतरा करेंट, संचालक की मौत, महिला झुलसी
Tue, 16 Apr 2019 03:38 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 16 Apr 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक चाय संचालक करेंट की जद में आने से मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रुप से झुलस गई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बलिया जिला अस्पताल के सामने दिलीप कुमार(46) चाय की दुकान का संचालन करता था। उसकी दुकान के बगल में मंजू देवी की समोसे की दुकान है। मंगलवार की सुबह अचानक मंजू देवी की दुकान के सामने लगे विद्युत पोल को सहारा देने के लिए लगे स्टे वायर में करेंट उतर गया।
विज्ञापन
इसी बीच पास से गुजर रही मंजू देवी करेंट की चपेट में आ गई। उनकी चीख- पुकार सुन दिलीप ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दिलीप ने दम तोड़ दिया। मंजू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन