फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   electricity crisis in Varanasi Five hour shutdown on paper power cut for seven hours

वाराणसी में बत्ती गुल: कागज पर चार घंटे का शटडाउन, सात घंटे कट गई बिजली; हर दिन बाधित हो रही आपूर्ति

Fri, 09 May 2025 05:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 May 2025 05:07 AM IST
सार

बिजली कटाैती की समस्या से वाराणसी में अधिकतर इलाकों के लोग परेशान हैं। पेयजल की किल्लत अलग हो रही है। घंटों-घंटों बत्ती गुल होने के बाबत स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायतें की लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।

विज्ञापन
electricity crisis in Varanasi Five hour shutdown on paper power cut for seven hours
बिजली कटाैती से लोगों को हो रही दिक्कत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Electricity Crisis in Varanasi: गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती की समस्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर गांव तक लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग होने के साथ ही अब शटडाउन लेने में लापरवाही से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन


स्थिति यह है कि सड़क चौड़ीकरण में पोल, शिफ्टिंग के नाम पर चार से पांच घंटे कागज पर शटडाउन लिया जा रहा है, लेकिन छह से सात घंटे तक बिजली काट दी जा रही है। गुरुवार को इस तरह की लापरवाही की वजह से चितईपुर, केराकतपुर सहित शहरी इलाके में लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन


जिले में इन दिनों बिजली निगम की ओर से जर्जर तार बदलने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, नया पोल लगाने का काम किया जा रहा है। इस वजह से अलग-अलग इलाके में हर दिन शटडाउन(बिजली आपूर्ति बाधित) लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को हुई काफी दिक्कत
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण की वजह से पोल, ट्रांसफार्मर, तार शिफ्टिंग की वजह से भी शटडाउन लेना पड़ रहा है। निगम की ओर से एक दिन पहले इसका आदेश तो जारी किया जा रहा है लेकिन कागज पर समय कुछ और दिया जा रहा है, कटौती इससे अधिक हो रही है।

गुरुवार को मंडुवाडीह डीपीएच से केराकतपुर सहित चार फीडर पर सुबह 11 बजे से 4 बजे तक का शटडाउन लिया गया था लेकिन बिजली आपूर्ति रात 8 बजे बहाल हुई। इस वजह से केराकतपुर, भिटारी, चांदपुर में कुछ कालोनियों में अंधेरा रहा। 

लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे दिए। पानी का भी संकट लोगों को झेलना पड़ा। इसके अलावा भगवानपुर इलाके में बुधवार रात 11 बजे से बृहस्पतिवार भोर में 3 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद दिन में बिजली की आवाजाही जारी रही। मैदागिन इलाके में भी ट्रिपिंग की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा।

चितईपुर इलाके में तीन घंटे का शटडाउन, आठ घंटे बाद आई बिजली
चितईपुर इलाके में बिजली निगम की ओर से बिजनेस प्लान के तहत ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, तार लगाने सहित अन्य जगहों पर काम कराए जाने के लिए चितईपुर, अमरा लठिया आसपास के इलाके में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक का समय लिया गया था। चितईपुर इलाके के मीरानगर, कंचनपुर कालोनी सहित कई जगहों पर तो शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इनकी भी सुनें
सड़क चौड़ीकरण सहित जिन कामों के लिए शटडाउन लिया जा रहा है, उसमें समय का पालन करने के लिए सभी अधिकारियों को पहले ही कहा जा चुका है। यह सुनिश्चित करवाया जाएगा कि जिस समय के लिए शटडाउन लिया जाए, उसके भीतर काम करवा लिया जाए। - प्रमोद गोगानिया, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed