फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Corporation fraud 200 workers given fake joining letters exchange for 1500 rupees

UP: बिजली निगम फर्जीवाड़ा, 1500 रुपये लेकर 200 कर्मियों को पकड़ा दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर; ऐसे हुआ खेल

Fri, 11 Apr 2025 12:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा रवीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
रवीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 12:50 PM IST
सार

लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे कार्यभार करने पहुंचे। अधिकारियों ने ज्वाइनिंग लेटर देखते ही बता दिया कि यह फर्जी है। इस पर कर्मचारियों ने विद्युत विभाग से जुड़े संगठनों को आपबीती बताई।

विज्ञापन
Electricity Corporation fraud 200 workers given fake joining letters exchange for 1500 rupees
बिजली विभाग में फर्जीवाड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में संविदा कर्मियों की तैनाती में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। सर्किल वन में 200 संविदा कर्मियों से 1500 रुपये लेकर उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया गया। कर्मचारी संबंधित जगह पर कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे तो पता चला कि उनकी नियुक्ति हुई ही नहीं है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने संगठन के नेताओं से शिकायत की। कर्मचारी नेताओं ने अब निगम के अधिकारियों से पूरे प्रकरण में जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। निगम की ओर से मुरादाबाद की एक कंपनी को संविदा कर्मियों की तैनाती की जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन


कंपनी से जुड़े एक व्यक्ति ने पहले से काम करने वाले 200 संविदा कर्मियों से 1500 रुपये नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। छंटनी के डर से परेशान कर्मचारियों ने भी पैसे दे दिए, लेकिन जब कार्यभार लेने पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर कंपनी ने कर्मचारी को हटाया, कार्रवाई नहीं
विद्युत मजदूर पंचायत के पूर्वांचल मंत्री अंकुर पांडेय और मजदूर संगठन के पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय का कहना है कि संबंधित व्यक्ति को हटाकर कंपनी ने खानापूर्ति की है। कर्मचारियों से लिया गया पैसा नहीं वापस करवाया। इसके लिए विरोध किया जाएगा।

900 कर्मी दे रहे सेवा, 771 का ही टेंडर
सर्किल वन में 900 संविदा कर्मी सेवा दे रहे हैं, कंपनी की ओर से केवल 771 का ही टेंडर किया गया है। बेहतर आपूर्ति के लिए पहले की अपेक्षा ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ी है। उपभोक्ता और नये फीडर बढ़े हैं, ऐसे में कर्मचारियों को कम करने का कोई औचित्य नहीं है। अधिकारियों से मांग है कि पहले से सेवा दे रहे 900 संविदा कर्मियों को रखा जाए।

बोले अधिकारी
संविदा कर्मियों से रुपये लेकर नियुक्ति पत्र देने की शिकायत कुछ लोगों ने की थी। कंपनी की ओर से कार्रवाई कर दी गई है। इसके बाद भी किसी को समस्या है। तो वह लिखित शिकायत कर सकता है। निगम की ओर से व्यवस्था की नियमानुसार निगरानी की जा रही है, ताकि नियम और निर्देशों का पालन किया जा सके। - प्रमोद गोगानिया, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed