{"_id":"6717fb27aa708fe4e70df064","slug":"electricity-corporation-busy-in-removing-poles-and-wires-for-road-widening-varanasi-news-c-20-vns1056-767992-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सड़क चौड़ीकरण के लिए पोल, तार हटाने में जुटा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सड़क चौड़ीकरण के लिए पोल, तार हटाने में जुटा बिजली निगम
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के लिए पोल, तार हटाने में जुटा बिजली निगम
-शहर के कई इलाकों में एक साथ शुरू काम, सुबह से शाम तक कटी रहेगी बिजली
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। लोक निर्माण विभाग की ओर से पांडेयपुर से आजमगढ़ रिंग रोड़ और चांदपुर से राजातालाब वाली रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। इसमें बांधक बन रहे पोल और तार को बिजली निगम की ओर से अभियान चलाकर हटवाया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को संबंधित उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
इधर नगरीय विद्युत वितरण खंड सप्तम के अधिशास अभियंता आशीष कुमार सिंह का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बुधवार को सड़क चौड़ीकरण का काम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। 11 केवी मड़ौली, चांदपुर, लोहता, बजरंग नगर फीडर से जुड़े मड़ौली, पीएसी भुल्लनपुर पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से पांडेयपुर से आजमगढ़ रिंग रोड और कचहरी से संदहा मार्ग पर पोल, तार की शिफ्टिंग और पेड़ों की कटिंग कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वजह से 33 केवी अंधरापुल से जुड़े भक्तिनगर कालोनी , हैप्पी मॉडल स्कूल कुरहुआ, आवास विकास कॉलोनी, प्रेमचंद नगर, अकथा, पहड़िया, अशोक नगर, सारंग तालाब और 33 केवी दौलतपुर से जुड़े पहड़िया मार्केट और उसके आसपास की इलाकों में सुबह 11.30 से 2.30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। उधर नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता आरके गौतम ने बताया कि 33/11 केवी चौक और टाउनहाल से जुड़े फीडरों पर पावर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की वजह से बुधवार को इससे जुड़े इलाकें में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें चौक उपकेंद्र पर 11 बजे से 2 बजे तक जबकि टाउनहाल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।