फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity bill of more than 33 thousand farmers of UP waived Agriculture Minister announced in varanasi

Varanasi: यूपी के 33 हजार से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ, बकाए बिजली बिल में भी राहत, कृषि मंत्री ने की घोषणा

Sat, 07 Jan 2023 04:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 04:46 PM IST
सार

 कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार सुबह वाराणसी पुहंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि बकाए बिजली बिल में यूपी के किसानों को अब जेल नहीं भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Electricity bill of more than 33 thousand farmers of UP waived Agriculture Minister announced in varanasi
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते कृषि मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के 33 हजार से ज्यादा किसानों को नए साल में बड़ी खुशखबरी मिली है। किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है। शनिवार वाराणसी पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ये घोषणा की। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि बकाए बिजली बिल में यूपी के किसानों को अब जेल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नलकूप का बकाया होने के बाद भी उसका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को बिजली मुहैया कराई जा रही है। 

विज्ञापन


मंत्री ने आगे बताया कि कहा कि प्रदेश सरकार 19 जिलों के 33000 किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का निर्णय लिया गया था। इसके तहत लाखों किसानों के कर्ज माफ हुए थे। उस दौरान किन्ही कारणों से छूट गए 33408 किसानों के भी 190 करोड़ रुपए का कर्जमाफ किया जाएगा। सरकार ने इस बारे में गजट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा

आने वाले दिनों में मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सबसे अधिक दरों पर तय किया जा रहा है। मकर संक्रांति के बाद इसकी नीति तैयार की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में देश ओर प्रदेश का किसान उन्नत हो रहा है। आजादी के बाद पहली बार तीन गुना ज्यादा अनाज खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री ने दावा किया  कि तिलहन उत्पादन आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। किसानों को हर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। प्रदेश में यूरिया और डीएपी की कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed