वाराणसी : छह अरब का बिजली बिल अब पहुंचा इतने हजार रुपये, जानें कहां हुई थी ये गड़बड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक महीने का बिजली बिल छह अरब 18 करोड़ 51 लाख 50 हजार 163 रुपये भेजने के मामले में बिजली विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई की। एजेंसी को सचेत करने के साथ मीटर रीडर को भी हटा दिया गया है।
विनायका में प्रधानाचार्य देवी ओ ग्रेव पब्लिक स्कूल के नाम से कनेक्शन है। जिस पर छह अरब का बिल भेजा था। जानकारी होने के बाद विभाग ने इसे सुधारकर 28,719 रुपये कर दिया है।
नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधीक्षण अभियंता विजयपाल ने बताया कि 21 जून से पांच सितंबर तक का सही बिल दिया गया है। यह सोलर रूफ टॉप युक्त कनेक्शन है। इसमें नेट मीटर लगा है। जो इंपोर्ट और एक्सपोर्ट दोनों रीडिंग दर्ज करता है।
दरअसल इस प्रकार के मीटर को मीटर रीडर की ओर से रीडिंग का प्रावधान नहीं है। इस प्रकार का बिल बनाने पर अपने आप निरस्त हो जाता है।
सिस्टम पर न होने के कारण यह जमा भी नहीं हो पाता। यदि उपभोक्ता एसडीओ या ईई आफिस से संपर्क करते तो ऐसी समस्या नहीं आती। विद्यालय के योगेंद्र मिश्र कहा कहना है कि बिजली विभाग के लोग आए थे, मीटर चेक करने के बाद बिल सुधार कर दे दिया है।