{"_id":"6aa1bfd6f7ac9e17fa0a1212","slug":"electricians-daughter-becomes-the-first-athlete-from-kashi-to-compete-in-world-class-wrestling-varanasi-news-c-20-vns1103-1537973-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंचल के सपनों की बड़ी उड़ान: पिता करते हैं बिजली का काम, बेटी ने कुश्ती के अखाड़े में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल के सपनों की बड़ी उड़ान: पिता करते हैं बिजली का काम, बेटी ने कुश्ती के अखाड़े में लहराया परचम
Thu, 10 Sep 2026 01:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:51 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरो में 3 से 8 दिसंबर तक खेली जाएगी। काशी की आंचल यादव 46 किलो भारवर्ग में खेलेंगी। खिलाड़ियों अंतिम ट्रायल 20 और 21 रायपुर में होगा।
विज्ञापन
आंचल यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंचल यादव ब्राजील में होने वाली विश्व स्कूली कुश्ती में खेलने वाली वाराणसी की पहली खिलाड़ी होंगी। बिजली मिस्त्री रामबली यादव की बेटी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। आंचल ने 69वीं स्कूली कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। वह सरस्वती इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा हैं। उन्होंने गत वर्ष दिल्ली में हुई राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती में कांस्य पदक जीता था। कुरहुआ निवासी आंचल ने 70वीं स्कूली कुश्ती की मंडलीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरो में 3 से 8 दिसंबर तक खेली जाएगी। वह 46 किलो भारवर्ग में खेलेंगी। खिलाड़ियों अंतिम ट्रायल 20 और 21 रायपुर में होगा। खिलाड़ियों को 19 सितंबर को रिपोर्ट करना होगा। आंचल बीएचयू परिसर स्थित शिवाजी हॉल में कुश्ती का अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
यहां विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ. हरीराम यादव खिलाड़ियों को दो सत्रों में अभ्यास कराते हैं। आकांक्षा ने 10वीं तक की पढ़ाई रवींद्रपुरी स्थित गोस्वामी तुलसी दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से की है और इस विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीते।
विज्ञापन
46 किलो भारवर्ग में खेलने वाली यूपी की पहली खिलाड़ी
कोच रोशन कन्नौजिया ने बताया कि आंचल 46 किलो भारवर्ग में विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली यूपी की पहली खिलाड़ी होंगी। उन्होंने लगातार मेहनत और अभ्यास से यह मुकाम पाया। आगामी प्रतियोगिताओं में भी उनके मेडल जीतने की उम्मीद है।