फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electrical blockade

बिजली के लिए चक्काजाम

Sun, 11 Sep 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने की वजह से आयर स्थित क्राइस्ट नगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों के करीब बीस दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को औरा गांव के पास चक्काजाम कर दिया। इससे भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग पर दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन



क्राइस्ट नगर उपकेंद्र से जुड़े गहनी, औरा, अहिरौली, सत्तीपर यादव बस्ती, कोहासी, भोहर, सरैया आदि गांवों में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण करीब बीस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने और उपकेंद्र के चक्कर काटने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। इसके चलते इन गांवों के लोग बिजली, पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन



जाम की सूचना मिलने पर मौके पर मुर्दहा चौकी प्रभारी देवेंद्र यादव पहुंचे और ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। इस बारे में जेई शिव वचन यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर न मिलने की वजह से समस्या बनी हुई है। अधिशासी अभियंता को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। चक्काजाम में वाचस्पति मिश्र, सुमित पांडेय, अंजनी यादव, पीयूष, शैलेश, जितेंद्र मिश्र, मिंटू, गणेश, जगत नारायण, जितेंद्र, योगेंद्र, राम लोचन, नीरज, रामजी और उदय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed