{"_id":"589b4d484f1c1bc05537a33b","slug":"electric-will-payement-at-only-six-centre-during-9-to-12-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचलः बिजली बिल जमा करने जा रहे हैं तो पढ़ लें यह काम की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचलः बिजली बिल जमा करने जा रहे हैं तो पढ़ लें यह काम की खबर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ्टवेयर अपडेट करने के लिए नौ से 12 फरवरी यानी चार दिनों तक पूर्वांचल के मात्र छह शहरी विद्युत वितरण खंडों में बिजली के बिल जमा होंगे। इनमें वाराणसी की प्रथम, द्वितीय और तृतीय और इलाहाबाद की कल्याणी, नैनी, म्योहाल नगरीय विद्युत वितरण खंड शामिल हैं, जहां बिल जमा होंगे।
यह जानकारी बुधवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने दी।
वाराणसी के भिखारीपुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में प्रबंध निदेशक ने कहा कि आनलाइन बिलिंग को तेज करने के लिए साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है।
नौ फरवरी से 12 फरवरी तक छह को छोड़कर पूर्वांचल के बाकी शहरी वितरण खंडों में बिजली बिल जमा नहीं होंगे। ग्रामीण वितरण खंडों में पूर्व की भांति मैनुअल रसीद से बिल जमा होते रहेंगे।
विज्ञापन
साफ्टवेयर अपटेडिंग का काम 9 फरवरी की शाम छह बजे से 12 फरवरी की रात तक चलेगा। साफ्टवेयर अपडेट होने तक उपभोक्ता सीधे विभाग की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन बिल जमा नहीं कर पाएंगे।