फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Election commission fix rate of candidate expense for loksabha election 2019

नेताजी इस गाड़ी पर हुए सवार तो देने होंगे ज्यादा रुपये, खर्च का ब्योरा ना देने पर रद्द होगी दावेदारी

Wed, 10 Apr 2019 03:07 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 10 Apr 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Election commission fix rate of candidate expense for loksabha election 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव आयोग ने प्रचार में होने वाले खर्च की दरें भी तय कर दी हैं। इसके साथ ही प्रत्याशियों को आगाह भी किया है कि व्यय का ब्योरा ना देने पर उम्मीदवार की चुनाव से दावेदारी रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी और स्टार प्रचारक ने अगर फॉर्च्यूनर से प्रचार के लिए सफर तय किया तो 30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से चुनाव आयोग को हिसाब देना होगा। वाहनों में न्यूनतम दर ई-रिक्शा की है, जिसका खर्च छह रुपये प्रति किलोमीटर माना गया है।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों या उनके द्वारा पहनाई जाने वाली गेंदा फूल की माला 10 रुपये और गुलाब के फूल की माला 25 रुपये की मानी जाएगी। आय व्यय की सही जानकारी के लिए चुनाव आयोग ने खर्च का मानक भी तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमसें चाय से लेकर खाने, टेंट, कुर्सी, वाहनों सहित चुनाव में प्रयोग होने वाले सभी आवश्यकताओं की दरें निर्धारित की गई हैं। प्रत्याशियों की ओर से दिए जाने वाले खर्च को चुनाव आयोग इसी मानक पर परखेगा। 

नामांकन से पहले खोलना होगा अलग बैंक खाता

Election commission fix rate of candidate expense for loksabha election 2019

नामांकन से पहले आय-व्यय के हिसाब के लिए प्रत्याशियों को अलग बैंक खाता खोलना होगा। प्रत्याशी नामांकन से मतगणना तक 70 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। व्यय विवरण नहीं देने पर चुनाव से दावेदारी रद्द करने का प्रावधान है।

प्रत्याशी स्वयं के वाहन से चलता है तो उसमें प्रयुक्त तेल और ड्राइवर का व्यय जुड़ेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रयोग होने वाली सभी चीजों की दरें तय कर दी गई है। आय व्यय निगरानी समिति इसी आधार पर रिपोर्ट देगी।

चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गई दरें

चाय साधारण  5 रुपये प्रति कप
चाय स्पेशल    8 रुपये प्रति कप
कॉफी 20 रुपये प्रति कप
समोसा   5 रुपये प्रति पीस
ब्रेड पकौड़ा  8 रुपये प्रति पीस
लंच पैकेट  40 रुपये प्रति पैकेट
लंच स्पेशल  150 रुपये प्रति पैकेट
टेंट हाउस  10 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रतिदिन
कपड़े का झंडा 15 रुपये प्रति पीस
लकड़ी का कटआउट 50 रुपये प्रति वर्गफीट
टोपी 25 रुपये प्रति पीस
आल्हा, भजन, कव्वाली, बिरहा 2500 रुपये प्रति कार्यक्रम
साधारण होटल का साधारण कमरा 1500 से 3000 रुपये
पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगले का एसी रूम 2450 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed