फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election commission ban kamal sandesh bike

भाजपा को लगा बड़ा झटका, कमल संदेश बाइक से प्रचार करने पर रोक

Mon, 23 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 23 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
election commission ban kamal sandesh bike
कमल संदेश यात्रा बाइक - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पार्टी के कमल संदेश बाइक से प्रचार करने पर रोक लगाया है।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों की मानें तो जो बाइक कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए बांटी गई थी, उसे वापस मंगाया गया है।
नोटबंदी के दौरान बाइक खरीद मामले में विपक्षियों ने काफी सवाल उठाए थे। 
यहां तक की काशी क्षेत्र में बाइक बांटने का कार्यक्रम तय करने के बाद अचानक से कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
बाद में पता चला कि विपक्षियों के सवालिया निशान से बचने के लिए पार्टी ने ऐसा कदम उठाया है।
इस क्षेत्र के 15 जिलों में भी बाइक कार्यकर्ताओं को बांटे गए थे। शुरुआत में तो कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया लेकिन जैसे ही सूचना मिली कि अब प्रचार नहीं करना है। इसके बाद कार्यकर्ता भी मायूस हो गए।

उन्हें जो बाइक मिली थी उसे वापस प्रदेश मुख्यालय भेजा जा रहा है। इस बारे में स्थानीय कोई भी पदाधिकारी बोलने से कतरा रहे हैं।
बता दें कि भी प्रदेश नेतृत्व ने हर विधानसभा में चार-चार बाइक कैडर के कार्यकर्ताओं को दी थी।
अधिकतर विधानसभाओं में बाइक पहुंच गई थी और प्रचार भी शुरू हो गया था। इसी बीच विरोधी पार्टियों की शिकायत इस पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी।
नोटबंदी के दौरान प्रदेश में 1650 बाइक खरीदने के मामले में विपक्षियों ने काफी घेरेबंदी की थी। पार्टी किरकिरी से बचने के लिए भी अभी तक इन बाइकों से प्रचार के कार्यक्रम की रूपरेखा नहीं तय कर पाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed