फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election commision news panchyat chunav

आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में छह के खिलाफ मुकदमा

Sat, 17 Apr 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
election commision news panchyat chunav
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अलग-अलग थानों में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना के हरहुआ विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत दासेपुर गांव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में प्रधान पद के उम्मीदवार सोनम जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता के विरुद्ध सार्वजनिक और सरकारी संस्थानों पर अनाधिकृत रूप से बैनर-पोस्टर लगाया गया था। मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाने और बिना इजाजत के जुलूस निकालने पर सेवापुरी विकासखंड के सेक्टर नंबर 4 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही विमला देवी और ग्राम पंचायत प्रतापपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी मुंशी लाल बिंद व कैलाश पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, लोहता थाने की पुलिस ने भट्ठी गांव में प्रधान पद की प्रत्याशी बेबी सिंह और उनके पति परमानंद सिंह के खिलाफ शुक्रवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, प्रभारी निरीक्षक रोहनिया प्रवीण कुमार ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दर्शन यादव, भ्रगुनाथ पटेल, निखिल और आनंद पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर बैनर-पोस्टर लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed