{"_id":"66327720c4ca0517c60d833c","slug":"elderly-man-dies-fight-in-varanasi-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कटहल तोड़ने पर हुई कहासुनी, पड़ोसियों के धक्के से बुजुर्ग की मौत, तीन के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कटहल तोड़ने पर हुई कहासुनी, पड़ोसियों के धक्के से बुजुर्ग की मौत, तीन के खिलाफ FIR
Wed, 01 May 2024 11:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 11:58 PM IST
सार
Varanasi News: कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सार्वजनिक पेड़ से बृज बिहारी चौधरी कभी कभार कटहल तोड़ते थे। यह पड़ोसी सुरेंद्र सिंह को नागवार लगता था। मंगलवार को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
मृतक बृज बिहारी चौधरी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के अशोक विहार फेज-1 न्यू टेलीफोन कॉलोनी में बुधवार सुबह पेड़ से कटहल तोड़ने के विवाद में पड़ोसियों के धक्के से बुजुर्ग की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर दंपती समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बुजुर्ग के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
बृज बिहारी चौधरी (67) दूरसंचार विभाग से रिटायर थे। सुबह आठ बजे टहलने के दौरान वह कॉलोनी के सार्वजनिक पेड़ से कटहल तोड़ने लगे। इस दौरान उनकी पड़ोसी सुरेंद्र सिंह से कहासुनी हो गई। तब तक सुरेंद्र की पत्नी और अन्य परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाद के दौरान सुरेंद्र सिंह और अन्य ने बुजुर्ग बृज बिहारी चौधरी को धक्का दे दिया। इससे वह लड़खड़ाकर जमीन पर औंधे मुंह गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोग और बृज बिहार के बेटे संतोष मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अचेतावस्था में बृज बिहारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से सुरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी और अन्य फरार हो गए। जैतपुरा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।